फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोलकाता मामले पर आईजीएमसी में चिकित्सकों की हड़ताल, गेट मीटिंग कर जताया विरोध

Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2024 12:40 PM IST

कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह से सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए हैं। हड़ताल से प्रदेश भर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार सुबह न तो ओपीडी चली और न ही रूटीन के ऑपरेशन हुए। केएनएच, डीडीयू, चमियाना और जिले के अन्य अस्पतालों में भी यह सेवाएं प्रभावित हैं। आईजीएमसी सेमडिकोट (स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स एसासिएशन) के उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन ने कहा कि आज पूरी तरह काम बंद रखा गया है। कहा कि कोई आपात स्थिति होगी तो उस मामले में चिकित्सक सेवाएं देंगे। इंडियन नेशनल बॉडी की तर्ज पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शिमला शाखा भी 17 से 18 अगस्त की सुबह 6:00 बजे तक हड़ताल पर रहेगी। शनिवार सुबह डॉक्टरों ने गेट मीटिंग के जरिये अपना विरोध जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें