जिला स्तरीय सीपुर मेला मशोबरा में शुरू हो गया है। शिमला ग्रामीण में हो रहे इस मेले में डीसी शिमला अनुपम कश्यप शिरकत कर रहे हैं। सीपुर मेले में बच्चों के लिए झूले भी लगे हैं। इसके अलावा यहां पर देर शाम खेल प्रतियोगिता शुरू होगी। यह हर साल होता है। मेले में बाहरी राज्यों के कारोबारी भी पहुंचे हैं।