जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (डीआईएसएचए) की समीक्षा बैठक सोमवार को बचत भवन उपायुक्त कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, जल शक्ति सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि जनता को अधिक लाभ मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी तिमाही में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए फिर बैठक होगी। डीआईएसएचए समिति का मुख्य उद्देश्य योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है।