शिमला में पेयजल लाइन बिछाने को लेकर आ रही परेशानियों पर नगर निगम के विशेष सदन में लंबी चर्चा हुई। मेयर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने पेयजल लाइन बिछाने के काम के बाद सड़कों, रास्तों की मरम्मत न होने पर सवाल उठाए। पार्षद बोले कि लाइन बिछाने के लिए खोदे गई सड़कों की अभी तक मरमत नहीं हुई है।