कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को रोहड़ू के रामलीला मैदान में जनसभा की। इसके बाद खरगे ने शिमला में प्रेसवार्ता के जरिये मोदी सरकार व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि शिमला के लिए मोदी ने साल 2014, 2019 में बहुत से वायदे किए थे, लेकिन उसके बाद से मुड़कर नहीं देखा।