फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल दिवस पर रिज मैदान पर बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 12:17 PM IST

ऐतिहासिक रिज मैदान पर 78वें हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। रिज मैदान पर जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में भव्य परेड सब इंस्पेक्टर जयदेव के नेतृत्व में हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ी, हिमाचल गृह रक्षा की पुरुष और महिला टुकड़ी, यातायात पुलिस तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसी प्रकार, समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है।जिसमें सम्भोता तिब्बतन स्कूल छोटा शिमला के छात्रों द्वारा स्पीति नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की छात्राओं द्वारा लुड्डी नृत्य, पी एम केंद्रीय विद्यालय जाखू की छात्राओं द्वारा पंजाबी गिद्दा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी की छात्राओं द्वारा सोलन का गिद्दा और पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के छात्रों द्वारा नाटी की प्रस्तुति दी। इस दौरान नगर निगम सुरेन्द्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह, डीसीपी अमित ठाकुर, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें