फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पीएम से मांगें वक्त, हम साथ चलने को तैयार; आरडीजी बंद होना हिमाचल के लिए पैदा कर रहा मुश्किलें

Avinash Anand Updated Fri, 06 Feb 2026 12:34 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए तो जा रहा है, लेकिन उन्हें वहां हिमाचल प्रदेश के हितों की बात करनी चाहिए। भाजपा विधायक दल को राज्यपाल के पास आरडीजी का नुक़सान को लेकर बात करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि तो तब जारी की जाएगी, जब राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक होगी. मुख्यमंत्री आरोप लगाया कि भाजपा नेता दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश सरकार की मदद रुकवा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से आग्रह किया है कि वे उनके साथ दिल्ली चलकर हिमाचल के हितों की पैरवी करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें