फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चेतन बरागटा बोले- बिना किसी जांच व क्वारंटीन विदेश से आ रहे सेब पाैधे, बागवानी को हो सकता है भारी नुकसान

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि बिना किसी जांच व क्वारंटीन के विदेश से सेब के पाैधे मंगवाए जा रहे हैं। सरकार के प्लांट क्वारंटीन नियम 2003 में स्पष्ट लिखा है कि विदेशों से आए सेब के पाैधे कम से कम एक साल तक क्वारंटीन में रखना जरूरी है ताकि कोई नई बीमारी या वायरस हमारे खेतों में न पहुंच जाए। लेकिन अवैध आयात से हमारी बागवानी पर खतरा मडरा रहा है। अगर वायरस फैल गया तो फसल चौपट हो सकती है। बागवानी उद्योग को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए बागवानों को बिना क्वारंटीन वाले सेब के पाैधे खरीदने से बचना चाहिए। सरकार के गैर कानूनी तरीके से आयात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बरागटा ने सवाल उठाया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सत्ता में बैठे पावरफुल लोगों की बिना क्वारंटाइन विदेशी पाैधे बागवानों को बेचने वालों के साथ सांठगाठ चल रही है। हिमाचल के सेब हमारी शान व पहचान है लेकिन कुछ लोग इसे बर्बाद करने में लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें