राजधानी शिमला में महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती विवाह उत्सव की धूम लगी हुई है। राधा-कृष्ण मंदिर में भोलेनाथ के सिर सेहरा सज गया है। भोलेनाथ की विधि विधान के साथ भोलेनाथ का शृंगार और पूजा होगी। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भोले की बरात राम मंदिर पहुंचेगी जहां माता पार्वती संग उनका विवाह रचाया जाएगा।