फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला में कांग्रेस के खिलाफ गरजी भाजपा, आंबेडकर मामले में किया प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Sat, 21 Dec 2024 02:32 PM IST

भाजपा जिला शिमला की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रकरण को लेकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने की। प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, कर्ण नंदा, गणेश दत्त, संजय ठाकुर और कमलजीत सूद ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कड़शोली और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा रहे। राकेश डोगरा ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को विदेशी धरती पर भारत के बारे में झूठ फैलाना बहुत पसंद है, लेकिन उन्होंने लंदन स्थित पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बाबा साहेब आंबेडकर के निवास को स्मारक बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें