फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: चुवाड़ी बाजार में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भाजपा ने निकाली विजय रैली

Krishan Singh Updated Fri, 23 May 2025 10:35 PM IST

चुवाड़ी बाजार में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विजय रैली निकाली गई। इस रैली की अगुवाई लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने की। जबकि पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरयाल सहित भाजपा मंडल मेल और सिहुंता के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विजय रैली चुवाड़ी चौगान से शुरू हुई और वापस सुदली चौक से होकर चुवाड़ी चौगान में संपन्न हुई। विजय रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। अगुवाई करते हुए सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने भारतीय सेना सशक्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जहां तरक्की की राह पर है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना का मनोबल भी काफी ऊंचा है। कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान घुसपैठियों सहित आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई है। भाजपा मंडल चुवाड़ी के महामंत्री शशि चंबियाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सफलता की कहानी है। आतंकवादियों समेत पाकिस्तान को देश की सेना ने करारा जवाब दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें