हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध हालात में मौत मामले में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को राजभवन शिमला में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नेगी की संदिग्ध माैत मामले की सीबीआई जांच करवाने व अधिकारियों को निलंबित करने की मांग उठाई गई है।