फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Price Boom: भट्टाकुफर मंडी में चौपाल के रॉयल सेब की पेटी 3900 रुपये में बिकी, बागवानों के खिले चेहरे

Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Jul 2026 03:53 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी शिमला की भट्टाकुफर फल मंडी में गुरुवार को चौपाल क्षेत्र के लालपानी निवासी बागवान शिवपाल शर्मा के रॉयल सेब को 3900 रुपये प्रति पेटी का शानदार मूल्य मिला। सीजन की शुरुआत में ही मिले इस बेहतर भाव ने बागवानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। जानकारी के अनुसार यह खेप भट्टाकुफर फल मंडी स्थित केटीसी की शॉप नंबर-21 में बिकी। आढ़तियों का कहना है कि सेब का आकर्षक रंग, उच्च गुणवत्ता, उचित ग्रेडिंग और बेहतर पैकिंग इसकी ऊंची कीमत मिलने की मुख्य वजह रही। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बागवान गुणवत्ता और पैकिंग पर विशेष ध्यान दें तो उन्हें बाजार में बेहतर मूल्य मिल सकता है। मंडी में मिले इस भाव के बाद अन्य सेब उत्पादकों में भी उत्साह का माहौल है और वे आगामी फसल से अच्छे दाम मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें