फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में गिरे नाशपाती के दाम, 2,650 रुपये तक बिका फुल बॉक्स

राजधानी की भट्ठाकुफर फल एवं सब्जी मंडी में मंगलवार को नाशपाती के दामों में गिरावट दर्ज की गई। मंडी में नाशपाती का एक फुल बॉक्स अधिकतम 2,650 रुपये तक बिका। कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाहरी राज्यों में मांग कमजोर पड़ी है, जिसका सीधा असर मंडी भाव पर दिखाई दे रहा है। आढ़तियों के अनुसार, मौसम की स्थिति के चलते प्रमुख उपभोक्ता बाजारों में खरीदारी की रफ्तार धीमी हुई है। मांग घटने से नाशपाती के दामों में नरमी आई है। उनका मानना है कि मौसम में सुधार और मांग बढ़ने पर कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। फल कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल मंडी में आवक सामान्य बनी हुई है, लेकिन खरीदारों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने से उत्पादकों को अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें