फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामला: विधायक बलबीर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Krishan Singh Updated Tue, 23 Dec 2025 04:07 PM IST

आईजीएमसी मारपीट मामले में मंगलवार को चाैपाल क्षेत्र के सभी राजनीति दलों के प्रतिनिधियों ने विधायक बलबीर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल व एसपी शिमला से मिला। वहीं मारपीट का आरोप लगाने परले अर्जुन पंवार ने एसपी शिमला को दी शिकायत में आईजीएमसी शिमला में ऑक्सीजन पर निर्भर मरीज के साथ जानलेवा मारपीट, ऑक्सीजन सप्लाई बाधित करने, साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने तथा वीडियो डिलीट/मोबाइल फोन छीनने की कोशिश के गंभीर मामले में सभी दोषी डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ की भूमिका की गहन और निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। पीडि़त ने मांग उठाई है कि सभी संबंधित डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ की भूमिका की गहन, निष्पक्ष एवं उचित जांच कराई जाए। उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग तथा अन्य डिजिटल/भौतिक साक्ष्यों को तत्काल सीज कर सुरक्षित रखा जाए। साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ित, परिजर्नी एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान शीघ्र दर्ज कर मामले की त्वरित जांच पूर्ण की जाए, ताकि कोई भी दोषी कानून की पकड़ से बाहर न रह सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें