फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमर उजाला फाउंडेशन ने करियां स्कूल में किया पुलिस की पाठशाला का आयोजन

छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, यातायात नियमों और नशे से बचने के मकसद से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में आयोजित पाठशाला में एएसपी दिनेश कुमार शर्मा ने चार बिंदुओं के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाया। साथ ही साइबर ठगी और नशे से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता के उपाय बताए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार शर्मा ने ट्रैफिक, साइबर, कानून व्यवस्था पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है। ऐसे में इस लत से बचने के लिए हमें बुरी आदतों को पहले दिन से ही न कहना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। इससे बचने के लिए हमें जागरूक होने के साथ अपने आसपास के लोगों व परिवार वालों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताना होगा। अगर आपके साथ अगर कोई भी फ्रॉड होता है तो तुरंत उसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देकर शिकायत दर्ज करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रेणू बाला, अध्यापक वर्ग में आजम शेख, बिंदु बाला, अचला गुप्ता, अमिल गुप्ता, आशा मेहता, शालिनी चौणा, ब्यास देव समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें