हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में अमर उजाला दिशा छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन शनिवार सुबह किया गया। इस परीक्षा में 10वीं से 12वीं कक्षा तक के 47 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की छात्रवृत्ति परीक्षाओं से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुभव हुआ है।