फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता शुरू, भरतनाट्यम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अखिल भारतीय कलाकार संघ (एआईएए) शिमला की 70वीं वार्षिक अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। इस अवसर पर शिमला शहरी एसडीएम ओशीन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के पहले दिन कालीबाड़ी हाल में भरतनाट्यम की प्रस्तुत से कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं छह साल की अवंतिका त्यागी की बॉलीवुड गानों पर प्रस्तुति दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। 10 जून तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में 20 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,000 कलाकार भाग ले रहे हैं। इसमें 20 राज्यों के नृत्य कलाकार और 13 राज्यों की नाटक टीमें भाग लेंगी। इसमें 400 नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष और अभिनेता रोहिताश्व गौड़ और उप अध्यक्ष रेखा गौड़ मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें