फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू दशहरा में चलेंगी एचआरटीसी की 15 इलेक्ट्रिक स्पेशल बसें, सीपीएस सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरीझंडी

Krishan Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 04:51 PM IST

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में हिमाचल पथ परिवहन निगम स्पेशल बसें का संचालन करेगा। इसके लिए 15 इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की गई है। ढालपुर में सीपीएस सुंदर ठाकुर ने सोमवार को कुल्लू दशहरा की स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगम की स्पेशल बस सेवा 23 से 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। बसें सुबह 11 बजे रात्रि 11 बजे तक चलेंगी। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित ढालपुर चौक से सोमवार को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इन बसों का संचालन अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से भुंतर-बजौरा रूट पर किया जाएगा। इसके अलावा निगम कुल्लू से मनाली के लिए भी 25 अतरिक्त बसों का संचालन करेगा। यह बसें बजौरा से लेकर मनाली तक ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जाएंगी। दशहरा में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू-भुंतर और बजौरा तक चलाई जाएंगी। इसके अलावा बंजार, आनी व मनाली के लिए भी अतिरिक्त स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें