शिमला से कुछ किलोमीटर दूर कुफरी-चायल मार्ग पर मंगलवार को चार ढाबे जलकर राख हो गए। एलपीजी सिलिंडर में लीकेज से पहले एक ढाबे में आग भड़की, लेकिन इसके बाद सिलिंडर फटने से आग तीन अन्य ढाबों में फैल गई। आग से 80,000 रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति को आग से बचाया।