हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से जहां ग्रामीण भागों में यातायात ठप हो गया है। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला में सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। शहर के ऐतिहासिक रिज व मालरोड पर सैलानियों ने में बर्फ में मस्ती की। इसके अलावा सोलन के कसौली में इस सर्दी के सीजन की पहली बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देखकर सैलानी खुशी से झूम उठे।