हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने पर कहा, "पिछले दिन नेशनल हाईवे समेत 885 सड़कें बाधित हुई थीं और अब स्थिति काफी ठीक है...अब 788 सड़कों पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है...एक-दो जगह पर हिमस्खलन हुआ है लेकिन इसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई है..."