फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हिमाचल में हजारों लोगों ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश, रोहतांग में बर्फ के बीच हुआ कार्यक्रम

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Jun 2022 02:18 PM IST

देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर 13050 फीट  ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत प्रदेशभर में हजारों लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर निरोग रहने का संदेश दिया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और भाजपा ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। शिमला के  रिज मैदान के योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सम्मिलित हुए। टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में हुए योग कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाग लिया। अटल टनल रोहतांग पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पराशर में योग शिविर आयोजित किया गया।  धर्मशाला में स्थित  इंडोर स्टेडियम में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें