रामनगरी अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उल्लास है। देश के कोने-कोन से साधु संत इस अवसर का साक्षी बनने के लिए अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। इस मौके पर अयोध्या नगरी में साधु संतों सहित वैरागियों के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने भ्रमण किया तो भक्तों के अनेक रूप देखने को मिले।