फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव: जगमगाई सरकारी इमारतें, गुलाबी नगरी में हुआ सांस्कृतिक आयोजन, देखें वीडियो

Sat, 29 Mar 2025 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जयपुर में विधानसभा भवन, वित्त भवन, ऊर्जा भवन और अम्बेडकर सर्किल सहित सभी प्रमुख सरकारी इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं।



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्रा स्थापना, नव संवत्सर एवं राजस्थान दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प सभी प्रदेशवासियों को लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: वीर तेजाजी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई यह वजह

राज्य सरकार इस वर्ष से हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस मनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश भर में एक सप्ताह तक राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में तनाव, सड़कों पर उतरे लोग; जानें वसुंधरा और गहलोत सहित बेनीवाल क्या बोले

जयपुर में रविवार को शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सिर्फ जयपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में भी राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें