सिरोही जिले से होकर गुजरने वाले माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर शनिवार देर शाम को अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के साथ आग लगातार बढ़ रही है। आग लगने की सूचना मिलने पर माउंटआबू नगर पालिका, फायर ब्रिगेड और सीआरपीएफ के जवानों के साथ विभिन्न संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया।
माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर सात घूम के बीच पूरे क्षेत्र में आग लगी हुई है। रात बढ़ती जा रही है और आग लगातार बढ़ने के साथ ही विकराल रूप धारण कर रही है। माउंटआबू नगर पालिका प्रशासन, फायर ब्रिगेड और आपदा राहत प्रबंधन दल, सीआरपीएफ के जवानों के साथ विभिन्न संगठनों के लोग यहां पहुंचे। सभी मिलकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, ऋषिकेश दयानंद पेरेडाइज स्कूल के पीछे जंगल में भी भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर नगर पालिका फायर ब्रिगेड कर्मचारी मोहम्मद युनुस, नवीन कुमार, चिराग परिहार, कमलेश मारू और अरुण चांवरिया की टीम यहां पहुंची तथा खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़ें: नियुक्ति पत्र पाकर नव नियुक्त कार्मिकों के खिले चेहरे, रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन आयोजित
ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद आबूरोड के बनास पंप में लगी आग
आबूरोड शहर के जूनीखराड़ी क्षेत्र स्थित बनास पंप के ट्रांसफर में बीती रात करीब सवा दस बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल हो गया। लोगों ने स्वयं के स्तर पर आग बुझाने की कवायद शुरू कर नगर पालिका प्रशासन को सूचना देकर सहायता मांगी गई। नगर पालिका फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़ें: मादक पदार्थ तस्करी की काली कमाई से अर्जित 75 लाख की संपत्ति की फ्रीज, ये रहा पूरा मामला
गनीमत यह रही कि इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना आबूरोड शहर के जूनीखराड़ी क्षेत्र में रिटेल मंडी के पास स्थित बनास पंप की है। बीती रात करीब सवा दस बजे यहां ट्रांसफर में तेज धमाके के साथ यहां लगी सूखी खास में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यहां आग की ऊंची ऊंची लपटें उठते देखकर आसपास में निवासरत लोग भी दौड़कर पहुंचे। अपने स्तर पर आग बुझाने की कवायद शुरू करने के साथ ही पार्षद अंजलि जोशी ने नगर पालिका चेयरमैन मगनदान चारण एवं आबूरोड शहर पुलिस थाना को सूचना देकर सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की गई। कुछ ही देर में नगर पालिका फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों जसवंत परमार, किशन कुमार, सूर्या कुमार एवं गौतम बंजारा ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। समय पर आग बुझाने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।