फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: सीकर में हुई झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; उमस से मिली राहत

Fri, 03 Apr 2026 09:30 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सीकर जिले में बीती देर रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और सुबह होते-होते कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले दो दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग, ने सीकर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आज पूरे दिन इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना जताई गई है।

सुबह से ही सीकर में बारिश शुरू
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर आज देखने को मिल रहा है। सुबह से ही सीकर के दांतारामगढ़, पलसाना और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जिले के अन्य हिस्सों में भी रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले हफ्ते में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है, जो गर्मी से राहत की बड़ी खबर है।

अगले हफ्ते फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेशवासियों को अगले हफ्ते भी गर्मी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। 7 और 8 अप्रैल को एक और मज़बूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा जिसके चलते इन दोनों दिनों में कई इलाकों में तेज़ बारिश होने के आसार हैं। कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें