सीकर जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम खाटूश्यामजी के मेले से वापस लौट रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक के साथ निजी बस के चालक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नीमकाथाना में निजी बस के चालक ने सवारियों को लेकर हरियाणा रोडवेज की चालक के साथ मारपीट की और उससे रुपये भी लूट लिए।
यह भी पढ़ें: खाटूश्यामजी में फाल्गुनी लक्खी मेले का समापन, सूरजगढ़ का निशान चढ़ाया गया
नीमकाथाना निजी बस चालक ने सवारियों को लेकर हरियाणा रोडवेज बस चालक और परिचालक से मारपीट की। निजी बस चालक मारपीट कर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर हरियाणा रोडवेज के चालक और सवारियों ने रोडवेज को सड़क के बीच में खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर और सवारियों से समझाइश की। लेकिन सवारियां कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। वहीं, पुलिस के साथ थी गहमागहमी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा दिया।
यह भी पढ़ें: नगर भ्रमण पर निकले बाबा श्याम, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, पुलिस की सख्ती भी दिखी
रोडवेज बस के चालक नरेश कुमार ने बताया कि बस खाटूश्यामजी से चलकर नीमकाथाना रोडवेज बस स्टैंड से नारनोल के लिए रवाना हो रही थी। जैसे ही बस डिपो के बाहर निकली तो निजी बस से ड्राइवर और उसके साथ तीन लोग और आए। आते ही ड्राइवर के साथ मारपीट की। मारपीट में ड्राइवर के मुंह में चोट आई है। रोडवेज बस के परिचालक रमेश कुमार ने बताया कि निजी बस चालक ने 15 हजार रुपये भी छीन ले गए। आक्रोशित सवारियों ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं, जाम लगने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें भी लग गई।