फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: कुएं में गिरने से युवती की हुई मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया बाहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Updated Sat, 24 Aug 2024 11:50 AM IST

नीमकाथाना के बुजा की ढाणी में खेत में बने एक कुएं में पानी निकालते समय एक युवती की गिर जाने से मौत हो गई। घटना की की जानकारी मिलने पर आसपास से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इधर, ग्रामीणों की सूचना पर टोडा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से पानी निकाल कर युवती को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मोकलवास के ग्राम पंचायत के बुजा में काजल (20) अपने खेत में काम कर रही थी, तभी उसे पानी की प्यास लगी तो युवती खेत में बने कुएं में पानी निकालने के लिए गई थी। पानी निकालते समय युवती का अचानक पैर फिसल गया और काजल कुएं में जा गिरी। जिससे युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें