जालौर जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी संगठनों द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के क्रीमी लेयर एवं आरक्षण के अंदर आरक्षण विषय पर दिए गए सुझाव के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। एससी-एसटी संगठनों द्वारा भारत बन्द का आवाह्न को लेकर जालौर में मिला-जुला असर देखने को मिला। वहीं, बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं के पुलिस में प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए, जिसमें जगह-जगह पर पुलिस के अधिकारी सहित पुलिस जब्त तैनात रहा।