राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 16 अगस्त को 100 दिन पूरे हो गए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने 100 वें दिन शुक्रवार को राजस्थान के दौसा पहुंची तो अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। शुक्रवार को राजस्थान में यात्रा का 12वां दिन था, लेकिन यह अब तक का सबसे ऐतिहासिक दिन रहा। सचिन पायलट के गढ़ माने जाने वाले दौसा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कहा जा रहा है कि यहां एक लाख से अधिक लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। लेकिन इस भीड़ में सचिन पायलट के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।