फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंसुधरा राजे ने राहुल गांधी पर बोला बड़ा हमला, सीएम फेस को लेकर बीजेपी नेतृत्व पर कही बड़ी बात!

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 17 Dec 2022 03:38 PM IST

भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जयपुर में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। राजे ने कहा कि अन्तर्द्वन्द्व की शिकार कांग्रेस सरकार के लिए राहुल गांधी कह रहे हैं कि पार्टी में कोई क्लेश नहीं है, वे बताएं कि क्लेश नहीं होता तो वे होटलों में क्यों बंद रहते? राहुल गांधी को तो राजस्थान के लोगों को मुंह दिखाने का भी हक नहीं है। वे भारत जोड़ने वाले नहीं, वादा तोड़ने वाले हैं। वे पहले किसानों का 10 दिन में संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा पूरा करते फिर यहां आते। ताकि जनता उन पर कुछ विश्वास जता पाती। राजे ने कहा कि चुनाव से पहले कहा था कि जो जनता की नहीं सुनेगा, चाहे कितना ही बड़ा नेता क्यों न हो, उसे सरकार से बाहर कर दूंगा। यहां तो मंत्रियों और विधायकों की भी सुनवाई नहीं हो रही, जनता तो दूर की बात है। जो अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सकते वो भारत जोड़ने चले हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें