राजस्थान इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। फलोदी में ‘अति उष्ण लहर’ और ‘उष्ण रात्रि’ को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।