राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर मचेगा सियासी घमासान? इस बीच, अब सवाल यह भी उठने लगा है कि, क्या सीएम अशोक गहलोत और पीएम मोदी के बीच है कोई सांठ-गांठ? क्या सीएम गहलोत की बीजेपी के साथ है नजदीकियां? क्या गौतम अदाणी से सीएम गहलोत की है नजदीकियां? आप के राजस्थान प्रभारी के बयान से सियासी हलचल तेज। आम आदमी पार्टी की ओर से राजस्थान प्रभारी बनाए गए विनय मिश्रा ने दावा करते हुए कहा कि, देश में सांठ-गांठ चल रही है, प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री एक हैं। जब आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करती है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुलिस से कार्यकर्ताओं को पिटवाते हैं, यह सांठ-गांठ नहीं तो क्या है?