फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajastha Politics: गुलाबचंद कटारिया के बहाने वसुंधरा राजे ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव!

Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने बीजेपी के सीनियर लीडर गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने पर सम्मान में जयपुर में सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी निवास पर टी-ब्रेकफास्ट प्रोग्राम रखा। सियासी गलियारों में इसे वसुंधरा राजे की ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी के तौर पर देखा जा रहा है। चुनावी साल में कटारिया के अभिनंदन के साथ ही बीजेपी विधायकों से मेलजोल करने और सबसे मुलाकात करने के लिए राजे ने यह कार्यक्रम रखा। वसुंधरा राजे ने भगवान की प्रतिमा और गुलाबी फूलों का सुंदर गुलदस्ता गुलाबचंद कटारिया को भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर कटारिया का अभिनंदन किया। इस मौके पर राजे ने राजस्थान के सभी बीजेपी विधायकों को निवास पर नाश्ते पर आमंत्रित किया। वसुंधरा राजे ने सभी विधानसभा सदस्यों के साथ वार्ता की और कटारिया को राज्यपाल पद की जिम्मेदारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कई पूर्व विधायक भी कार्यक्रम में पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें