फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ‘विधानसभा स्पीकर सुनते हैं महिलाओं की निजी बातें’, PCC चीफ गोविंद डोटासरा का गंभीर आरोप

Wed, 10 Sep 2025 08:52 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अव्यवस्थित हालात को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने कोटा में जोरदार प्रदर्शन किया। किशोर सागर तालाब से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली गई और इसके बाद सर्किट हाउस रोड पर सभा आयोजित हुई। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रहलाद गुंजल, धीरज गुर्जर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
‘राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त’
सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराध तेजी से बढ़े हैं। आए दिन लूट, हत्या और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। शहरों में सड़कों की हालत खराब है और जनता परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री केवल बयानबाजी करने और कांग्रेस पर निशाना साधने में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अब ‘पर्ची सरकार’ बन गई है, जो केवल केंद्र सरकार के इशारे पर ही काम करती है।
 
विधानसभा स्पीकर पर बड़ा आरोप
डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की महिला विधायकों के बीच होने वाली निजी बातचीत तक विधानसभा अध्यक्ष सुनते हैं। उन्होंने दावा किया कि स्पीकर ने इसके लिए अपने कार्यालय में विशेष एक्सेस ले रखा है और वहां बैठकर वे महिला विधायकों की बातें सुनते हैं। डोटासरा ने इसे ‘शर्मनाक और लोकतंत्र के लिए खतरा’ बताया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘कहीं देश में न हो जाएं नेपाल जैसे हालात’- डोटासरा ने कहा, पायलट को CM बनाने पर क्या बोले?
 
शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
डोटासरा ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कई सरकारी स्कूल 20 दिनों से बंद पड़े हैं। झालावाड़ में जर्जर स्कूल की इमारत ढहने से सात बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन शिक्षा मंत्री केवल भड़काऊ भाषणों में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए कोई ठोस नीति नहीं है, बल्कि वर्तमान नीतियां गरीबों के खिलाफ बनाई जा रही हैं।
 
मुख्यमंत्री भजनलाल पर कटाक्ष
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री रोजाना अधिकारियों के साथ बैठक जरूर करते हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। अधिकारी तो सिर दर्द की गोली खाकर बैठक में शामिल होते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इन बैठकों से काम नहीं होने वाला।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly: विधानसभा में अतिरिक्त कैमरों पर बवाल, कांग्रेस का वॉकआउट; सीएम ने कहा- 'सस्ती लोकप्रियता'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें