फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: साइक्लोन टीम की बड़ी कार्रवाई, 50000 के इनामी शराब माफिया को किया गिरफ्तार; जानें

Fri, 14 Feb 2025 06:36 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने बताया कि साइक्लोन टीम ने अपनी 75वीं सफलता के रूप में ऑपरेशन 'प्राणी हंता' के तहत 50,000 रुपये के इनामी अपराधी प्रकाश सेखाणी को गिरफ्तार किया है। प्रकाश सेखाणी शराब तस्करी का मुख्य सरगना है, और उसके खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। उसे कर्नाटक के सिरसा कस्बे से गिरफ्तार किया गया है। इस सफलता के साथ ही, साइक्लोन टीम ने पुलवामा हमले की बरसी पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि वे रक्त की आखिरी बूंद तक और आखिरी सांस तक अपराधियों के दांत खट्टे करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आईजी विकास कुमार ने यह भी बताया कि प्रकाश सेखाणी को स्कॉर्पियो वाहन से विशेष प्रेम था। वह स्कॉर्पियो के माध्यम से शराब की तस्करी करता था और पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर यात्रा करता था। गिरफ्तारी के समय भी उसने कहा कि उसे स्कॉर्पियो के साथ ही ले चलें, क्योंकि उसका स्कॉर्पियो उसके लिए विशेष महत्व रखता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें