फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: दिल्ली दौरा रद्द कर वापस लौटे शिव विधायक, कहा- हम सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ खड़े हैं

Fri, 09 May 2025 12:42 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सीमा पर चल रहे हालात को देखते हुए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि हम सीमा पर अपनी जनता के साथ खड़े हैं। आवश्यकता पड़ी तो हम अपनी जान भी देश पर न्योछावर करने से पीछे नहीं हटेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद रविंद्र सिंह भाटी दिल्ली से लौटते समय जोधपुर के सर्किट हाउस में रुके, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। चाहे वह ब्लैक आउट हो या अन्य सुरक्षा निर्देश, हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अनुशासन बनाए रखे।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जेएनवीयू ने आगामी आदेश तक रद्द की परीक्षाएं, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, हाई अलर्ट पर प्रदेश

भाटी ने कहा कि हमारी सेना बहुत मजबूत है। उनके हौसले चट्टानों से भी ज्यादा मजबूत हैं। पाकिस्तान नाम की जो चिड़िया है, उसे सेना पहले भी करारा जवाब देती रही है और आगे भी देगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आप सब अपने क्षेत्र को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखें, पैनिक की स्थिति न बनने दें।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं ताकि वे अपने क्षेत्र की जनता के बीच रह सकें। उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा की सीमा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से लगती है, इसलिए मेरी नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि संकट के समय अपने लोगों के साथ रहूं। हम सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें