फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: स्टेडियम सिनेमा फायरिंग कांड में एनसीआर गैंग के 3 शूटर दबोचे, गैंगवार को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Mon, 18 Aug 2025 07:50 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर के स्टेडियम सिनेमा इलाके में गैंगवार के चलते हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने फायरिंग करने वाले एनसीआर गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि स्टेडियम सिनेमा इलाके में हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया गया। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं। तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी एनसीआर गैंग से जुड़े हैं, जिनके नाम मोहित, आकाश और दुष्यंत बताए गए हैं। ये सभी बदमाश प्रवृत्ति के हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने और बीएनएस 111 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Alwar News: सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर पर तड़प रहा था शिक्षक, आधार कार्ड न होने पर नहीं शुरू किया इलाज

दरअसल स्टेडियम सिनेमा के पास एनसीआर और टांटिया गैंग के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि टांटिया गैंग ने एनसीआर गैंग को राजीनामा के लिए बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और हाथापाई की स्थिति बन गई। इस बीच एनसीआर गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों पर तीन राउंड फायर करने के आरोप हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। टांटिया गैंग के सदस्य जान बचाने के लिए भागकर पास की पुलिस चौकी में पहुंचे।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस गैंगवार की घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। शहर में बदमाशों और गैंगवार पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी थाना अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही शहर को गैंगों के आतंक से मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें