फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News:कचरे के ढेर में मिली बमनुमा वस्तु, बासनी इंडस्ट्रियल एरिया का मामला

Wed, 18 Jun 2025 07:09 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर

जोधपुर के बासनी क्षेत्र में  एक बमनुमा वस्तु दिखने के बाद राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। इसके मिलते ही यहां सनसनी फैल गई।  मौके पर बासनी थानाधिकारी नितिन दवे जाप्ते के साथ पहुंचे एवं वहां से लोगों को दूर हटाया । बमनुमा वस्तु को देखते हुए दहशत ना फैले इसके लिए जाप्ता तैनात किया गया। इसके बारे में सूचना सेना को भी दी गई। सेना आकर इस वस्तु के बारे में जांच करेगी। 
लोगों ने बताया कि  फैक्ट्री के बाहर कचरे के ढेर के पास प्लास्टिक कट्टे रखे थे जिनके पीछे यह बमनुमा वस्तु पडी थी। इसमें जंग लगी हुई है।  इसको लेकर पडताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बोल रही है।  बम स्कॉड को भी सूचना दी गई है। सेना के मौके पर आने के बाद ही इसके बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि ये बम का खोल हो सकता है। 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें