फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: रंजिश के चलते युवक की पीट कर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 08:13 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

राजस्थान के जालौर जिले के रानीवाड़ा में रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांग निवासी केसाराम देवासी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्र 8 दिसंबर को गांग निवासी हकमाराम गांव के पास होटल पर चाय पीने के लिए रुका था। तभी स्विफ्ट कार और कैंपर गाड़ी सवार होकर आए आरोपी सांवलाराम लक्ष्मण सहित अन्य व्यक्तियों ने पूर्व नियोजित तरीके से हकमाराम पर लोहे की रॉड और लाठियां से हमलाकर हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें पहुंचाई। उसमें हकमाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सरकारी अस्पताल रानीवाड़ा ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक होने पर उच्च इलाज के लिए गुजरात के पालनपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने हत्या के मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक ज्ञान चंद्र यादव के निर्देशन में थाना अधिकारी दीप सिंह के नेतृत्व में गणित पुलिस टीम ने आरोपी सांवलाराम और लक्ष्मण देवासी निवासी गांग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं और उनके बीच आपसी रंजिश थी। रंजिश में आरोपी मौका मिलने पर हकमाराम को मारने की फ़िराक में थे। आरोपियों ने रंजिश चलते होटल पर हकमाराम पर लाठियां से हमला कर मारपीट की गई। घटना में घायल हकमाराम की इलाज के दौरान की मौत हो गई।

थानाधिकारी दीप सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को होटल हकमाराम में हुई मारपीट और इलाज के दौरान मौत मामले में जांच अनुसंधान के बाद आरोपी सांवलाराम पुत्र प्रेमाराम देवासी व लक्ष्मण पुत्र प्रेमाराम देवासी निवासी गांव को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से वारदात पर शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें