फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News : तीन वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Fri, 10 Jan 2025 01:50 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

राजस्थान के सांचौर में तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है, जिसमें पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सांचौर पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध दरिंदगी का मामला दर्ज करवाया है। 

पुलिस के अनुसार मासूम के परिजनों द्वारा एक रिपोर्ट दी गई है, जिसमें बताया गया कि 8 जनवरी की शाम मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पास में रहने वाला आरोपी श्रवण पुत्र रमेश ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर घिनौनी हरकत की। रिपोर्ट के आधार पर महिला एवं अपराध सेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश बिश्नोई ने पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल बोर्ड से पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया गया है और घटना के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य लिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें