फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: बाबा रामदेव मेले के श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से होगी शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Updated Mon, 28 Jul 2025 05:47 PM IST

बाबा रामदेव के प्रसिद्ध रामदेवरा मेले में हर साल उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक बार फिर विशेष रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर रूट पर प्रतिदिन संचालित की जाएगी। रेलवे के अनुसार, यह सेवा कुल 38 ट्रिप्स में चलेगी और हजारों श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 04863 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल प्रतिदिन सुबह 4 बजे जोधपुर से रवाना होकर सुबह 7:45 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04864 रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल सुबह 8:25 बजे रामदेवरा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे, जिनमें 8 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। यह अतिरिक्त व्यवस्था विशेष रूप से मेले के दौरान यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत दिलाने और समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए की गई है।

ये भी पढ़ें:  तीन दिन के धरने के बाद मानी परिजनों की मांगें, समर्थन करने पहुंचे बेनीवाल, हत्या का मामला दर्ज

गौरतलब है कि हर वर्ष भादवा माह में आयोजित होने वाले रामदेवरा मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे की यह विशेष रेल सेवा न केवल श्रद्धालुओं के लिए सहूलियत लेकर आई है, बल्कि मेले की व्यवस्थाओं को भी सुचारु बनाने में मददगार सिद्ध होगी।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें