फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur-Ajmer Highway Blast : एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराया केमिकल टैंकर, धमाकों से गूंज उठा इलाका

जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर दूदू के पास मंगलवार रात एक ट्रक से टक्कर के बाद एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे और कई धमाके हुए।आग से कुछ वाहन भी प्रभावित हुए। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं जबकि विस्फोट की आवाज भी काफी दूरी से सुनाई दे रही थीं। पुलिस अधिकारी और दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

घटना जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मौजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के निकट हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। बैरवा ने बताया कि जिस गाड़ी में हादसा हुआ उसके चालक और ‘हेल्पर’ के बारे में पता करना है। बाकी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, “आग पर काबू पा लिया गया है।”

पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एसएमएस अस्पताल प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने 'एक्स' पर लिखा, “जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर–अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। घटना स्थल पर दमकल एवं आपदा प्रबंधन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार तथा प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।”

उन्होंने लिखा, “इस हृदयविदारक घटना से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से कामना करता हूं।” इस बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर ले जा रहा ट्रक सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ा था जबकि चालक खाना खाने के लिए वहां रुका था।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें