फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हुई बैठक में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच दिखी दूरियां

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 24 Nov 2022 03:03 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तल्खी एक बार फिर देखने को मिली है। बुधवार को दोनों नेता भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में आमने-सामने आए। ऐसा पहली बार था कि जब 25 सितंबर को हुए सियासी बवाल के बाद दोनों नेता किसी बैठक में एक साथ पहुंचे हों। हालांकि, इस बैठक में अशोक गहलोत और सचिन पायलट दूर-दूर बैठे दिखे। कहा जा रहा है कि, इस दौरान उनके बीच आपस में बात भी नहीं हुई। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई बैठक में सीएम गहलोत देरी से पहुंचे थे। बैठक में तय किया गया कि समन्वय समिति के सदस्य 25 नवंबर को राजस्थान में मध्य प्रदेश बॉर्डर से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक के 527 किलोमीटर रूट का जायजा लेंगे। अगर, इस दौरान कोई खामिया मिलती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें