फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: पुलिस ने चोरी और नकबजनी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चुराया गया माल भी किया बरामद

Thu, 30 Jan 2025 08:36 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले में पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में इन दिनों पुलिस अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है, जिसके तहत थाना महवा पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए चोरी व नकबजनी के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दीपक उर्फ राम के खिलाफ पहले से ही 9 मामले दर्ज हैं। 

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि लोकेश सोनवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देश पर डिप्टी एसपी रमेश तिवाडी के सुपरविजन और थानाधिकारी महवा राजेन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का बनाकर चोरी और नकबजनी के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

28 जनवरी को परिवादी शिवकुमार पुत्र हजारीलाल( 63 ) ब्राह्मण निवासी पाली पुलिस थाना महवा पर रिपोर्ट देकर बताया कि 27 जनवरी को शाम करीब करीब बजे दो अज्ञात चोरों ने पाली ग्राम में स्थित विनायक स्टोन क्रेशर से रूली, कुपा और लोहे का सामान चोरी कर ले गए। गांव वालों ने सरसों के खेत में दो व्यक्तियों को पकड़ा जिन्होंने अपना नाम दीपक उर्फ राम पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी खेडली और अरूण पुत्र कैलाश निवासी रामपुरा रोड गंज खेडली होना बताया। पुलिस ने इन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए इस चोरी किया सामान बरामद कर लिया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें