फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : सीमा पर फिर हुई नापाक हरकत, भारतीय इलाके में आया पाकिस्तानी गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Tue, 04 Feb 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तानी हरकत देखने को मिली है। सीमा पार से एक संदिग्ध गुब्बारा भारतीय क्षेत्र में आया, जिस पर PIA लिखा हुआ था। यह गुब्बारा खाजूवाला के चक 2 KJD इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया, जिसके बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को तुरंत सूचित किया गया।

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में इस प्रकार के पाकिस्तानी गुब्बारे देखे गए हैं। इससे पहले भी कई बार सीमा पार से ऐसे गुब्बारे भारतीय क्षेत्र में भेजे गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

बीएसएफ और पुलिस अब पूरी सतर्कता बरत रहे हैं और इस गुब्बारे के पीछे की मंशा की जांच कर रहे हैं। सीमा पार से पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों और हथियारों की सप्लाई भी हो चुकी है लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सजगता के कारण इन मंसूबों पर पानी फिरा है।

सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को हल्के में नहीं ले रही हैं, क्योंकि इस तरह की गतिविधियां अक्सर खुफिया संकेतों या मनोवैज्ञानिक रणनीतियों का हिस्सा होती हैं। बॉर्डर क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि यदि वे इस तरह की कोई संदिग्ध वस्तु देखें तो तुरंत प्रशासन और सुरक्षा बलों को सूचित करें, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें