फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: जलदाय विभाग पहुंचीं पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं, नए बोरिंग से भी नहीं मिल पा रहा पानी

Tue, 27 May 2025 01:53 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर के शिवाजी पार्क क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय महिलाओं का सब्र टूट गया। सोमवार को दर्जनों महिलाएं स्कीम-2 स्थित नगर उपखंड प्रथम जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई।

महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में वर्षों से पानी की सप्लाई बाधित है। हाल ही में विभाग द्वारा नई बोरिंग करवाई गई थी, लेकिन उससे भी पानी नहीं मिल पा रहा है। मोहिनी गुप्ता नामक महिला ने बताया कि कुछ प्रभावशाली लोग मोटर को अपने मन से चालू और बंद करते हैं, जिससे आम लोगों को पानी नहीं मिल पाता। महिलाओं ने कई बार बोरिंग स्थल पर खुद पहरा दिया, फिर भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर में कोरोना से दो की मौत, 9 नए मामले सामने आए, 40 दिन का नवजात भी संक्रमित

बुजुर्ग महिला इंद्रा देवी ने कहा कि कुछ लोग यह कहकर मोटर बंद कर देते हैं कि उन्होंने बोरिंग के लिए चंदा दिया है, जबकि पानी पर सभी का समान अधिकार है। वहीं एक अन्य महिला तारामती शर्मा ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनके घर में एक बूंद भी पानी नहीं आया है। मोहल्ले का वॉटर सप्लाई सिस्टम कुछ लोगों के नियंत्रण में है, जो अपनी सुविधा अनुसार मोटर को बंद कर देते हैं।

महिलाओं की शिकायत पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और तीनों बोरिंग से एक साथ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करेंगे, ताकि सभी को समान रूप से पानी मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें