फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर चकनाचूर हुई कार, हादसे में महिला की मौत, बेटा और बेटी गंभीर घायल

Tue, 16 Sep 2025 03:50 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

दिल्ली से जयपुर जा रहा एक परिवार रविवार को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में महिला मुस्कान की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।

हादसा अलवर जिले के पिनान गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम (दिल्ली) निवासी मनोज कुमार का परिवार कार से जयपुर घूमने जा रहा था। रास्ते में पिनान रेस्ट एरिया में होटल पर चाय पीने के लिए रुकते समय उनकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर के 20 निकाय क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन, सफाई से लेकर स्व-निधि योजना तक होंगे काम

तेज धमाके की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। एनएचएआई की एंबुलेंस ने सभी घायलों को पिनान आदर्श सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें अलवर और फिर जयपुर रैफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रेस्ट एरिया जोन में पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद ट्रक चालक अक्सर वाहन बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे खड़े कर देते हैं और आसपास की दुकानों पर चले जाते हैं। इस लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस भी इन बेतरतीब खड़े ट्रकों को लेकर चिंतित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें