फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़े और मोबाइल बेचने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

Sun, 22 Jun 2025 10:45 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

साइबर ठगी के मामलों में अलवर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। सदर थाना पुलिस ने कपड़ों के थान, साड़ियों और सस्ते मोबाइल फोन बेचने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।

थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी असलम पुत्र मोहर खान गांव बुआका का रहने वाला है, जबकि उसका नाबालिग साथी भी उसी क्षेत्र से है। दोनों आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कपड़े और मोबाइल के विज्ञापन डालकर लोगों को फंसाते थे।

आरोपी असलम साड़ियों और कपड़ों के थान को डायरेक्ट फैक्ट्री से सस्ते में बेचने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठता था। पुलिस के अनुसार वह अब तक करीब 50 से अधिक लोगों को ठग चुका है। वहीं उसका नाबालिग साथी सस्ते मोबाइल बेचने का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन पेमेंट लेकर उन्हें सामान नहीं भेजता था।

ये भी पढ़ें: Bikaner News: नकली बीज माफियाओं पर गिरी गाज, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की औचक कार्रवाई से मचा हड़कंप

मुखबिर से मिली सूचना और साइक्लोन टीम की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके गांव से पकड़ लिया। असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया है।

साइबर अपराध के खिलाफ सदर थाना पुलिस की यह लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी थाना पुलिस ने दो अन्य मामलों में कुल तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक कार्रवाई राष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध की शिकायत के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर मिली सूचना के आधार पर की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें